चौकीदार ने अपनी बुजुर्ग चाची की लाठी डंडे से पीट पीट कर निर्मम हत्या की!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में लाठी डंडे से पीट-पीटकर एक 65 वर्षीय महिला जिया मनी देवी की निर्मम हत्या कर दी गई है।
जहानाबाद में एक चौकीदार ने अपनी ही चाची को लाठी डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. मामला जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. घटना अवैध संबंध का विरोध करने को लेकर हुई है. मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और घटना की जांच में जुट गई है।
दरअसल ओकरी थाना क्षेत्र की 65 वर्षीय महिला अपने भतीजे चौकीदार का अपनी बहू से अवैध संबंध का विरोध करती थी. चौकीदार बहू को छुपा छुपाकर पैसा दिया करता था।शुक्रवार की देर शाम जब इस बात की जानकारी सास को लगी तो उसने इसका विरोध किया, जिससे नाराज चौकीदार ने आवेश में आकर अपनी चाची को लाठी डंडे से मार पीटकर अधमरा कर दिया और मौके से फरार हो गया।
जब घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो आनन-फानन में उसे निजी क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आ ही रहे थे कि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतका के पति ने बताया कि गलत नियत से उसकी बहू को पैसा देता था।जिसका मेरी बीवी ने विरोध किया तो चौकीदार ने लाठी डंडे से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी।
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है । इस संबंध में डीएसपी संजीव कुमार ने बताया, पिटाई से एक महिला की इलाज के क्रम में मौत हो गयी है।आरोप चौकीदार पर लगाया जा रहा कि उसके बहू के साथ अवैध संबंध थे। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।जांच के बाद ही दोषी चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment