चिराग पासवान का महनार में भव्य रोड शो, उमड़ी समर्थकों की भीड़!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान ने महनार में भव्य रोड शो किया है। रोड़ शो के दौरान वैशाली पुर्व सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह समेत कई एनडीए नेताओं मौजूद थे। चिराग़ पासवान के रोड़ शो के दौरान कार्यकर्ता और यूवाओ की भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने चिराग पर जेसीबी से फूल बरसाए तो चिराग पासवान ने भी लोगों पर फूल बरसाकर अभिवादन किया है।

दरअसल चिराग पासवान एनडीए खाते से टिकट लेकर अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान की संसदीय क्षेत्र रहे हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि दूसरे दल इंडिया अलायंस गठबंधन से राजद प्रत्याशी शिवचंद्र राम है। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से वोटरों को अपने पक्ष में खींचने का कार्य कर रही है।

इसी कड़ी में चिराग पासवान ने शुक्रवार की देर शाम महनार पहुंचकर रोड शो किया है। चिराग़ पासवान और क्षेत्रीय एनडीए गंठबंधन कई नेता मौजूद थे। चिराग़ पासवान ने हेलीकॉप्टर छाप की तख्ती दिखाते लोगों को दिखाते दिखें है। इस दौरान युवाओं में काफी जोश देखा गया। चिराग पासवान जिंदाबाद रामविलास पासवान अमर रहे के नारे लगाते दिखे।

एनडीए कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान को जगह-जगह पर फूल माला से स्वागत किया। वही चिराग पासवान को हाजीपुर संसदीय क्षेत्र रहे उनके पिता रामविलास पासवान के चहेते के द्वारा अपार समर्थन मिल रहा है।

Join us on:

Leave a Comment