रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी गांव में गोविन्द जीव सेवा संस्थान के तत्वावधान में भव्यता के साथ जगत जननी माॅं जानकी का प्रकट्योत्सव मनाया गया। इस दौरान जय जानकी, जय मैथिली, जय मिथिला के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
आचार्य मुरलीधर एवं पंं प्रकाश कुमार झा के संयुक्त वैदिक मंगलाचरण एवं शशांक शेखर के दीप प्रज्ज्वलन मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपने संबोधन में लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर श्याम सुन्दर शास्त्री नें कहा कि पुराणों में मिथिला क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठता का जो भी वर्णन है उसका आधार मां जानकी ही हैं। यह अलौकिक क्षेत्र है जहां की भूमि से जगदम्बा प्रकट हुई हैं। उनकी स्वरचित मिथिला वर्णन काव्य पाठ को सुनकर उपस्थित लोग आत्मविभोर होते देखे गए। वहीं उन्होने मिथिलावासियों से जय जानकी का नारा बुलंद करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अड़रिया लोक सभा के निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्यासी प्रदीप कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता सीता तो सबकी हैं परन्तु उनका प्राकट्य स्थल मिथिला है, यह हम सभी का सौभाग्य है। उन्होने सीता के प्राकट्य स्थल सीतामढ़ी के पुनौरा धाम का विकास को लेकर आश्वासन दिया। तो वही कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोविन्दजी ‘व्यास’ नें कहा माता सीता ही मूल प्रकृति देवी हैं, उन्हीं से सभी शक्तियों का प्रादुर्भाव होता है, मिथिला की महत्ता का केन्द्र भी वही हैं अतः मिथिलावासियों की परम आराध्या ईष्टदेवी मां मैथिली ही हैं। इस मौके पर सुपौल का जिला पार्षद पूनम कुमारी ने कहा कि सभी महिलाओं के प्रति सम्मान ही माता सीता की सच्ची भक्ति को प्रदर्शित करता है। पूर्व मुखिया अरुण कुमार झा ने मातासीता के त्यागपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। मिथिला वाहिनी के संस्थापक मिहिर कुमार झा महादेव नें व्यापक रुप से घर-घर उत्सवरूप में इसे मनाने का आग्रह लोगों से करते हुए कहा यह पर्व मिथिलावासियों को एकात्मता के सूत्र में बांधने वाला है। कार्यक्रम के आयोजक व संचालक आचार्य राघवेन्द्र राघव ने आगामी वर्ष से जानकी प्राकट्योत्सव कार्यक्रम और भव्य व दिव्य शोभायात्रा के साथ मनाने की बात कही एवं लोगों से भी घर-घर उत्सव मनाने केलिए आग्रह किया। वहीं आयोजक ने सभी आए हुए लोगों को प्रकृति संरक्षण हेतु पौधा भेंट किया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी भोला प्रसाद, आचार्य राघवेन्द्र राघव, विहिप जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह, कुन्दन प्रताप सिंह, भाजपा युवामोर्चा उपाध्यक्ष आयूष सिंह, भाजपा शम्भुआड़ मण्डल अध्यक्ष रामू सिंह, नगर निगम पार्षद प्रतिनिधि साजन सिंह, तरुण राठौर, राकेश पासवान , डोमू राम, पंडित तारा कान्त झा, विनोद झा, शत्रुघ्न चौधरी, राजा सिंह, सुधीर शुक्ला, विजय ठाकुर, नारायण जी , सुदर्शन झा, रोहित झा, वेदप्रकाश चौधरी, सचित झा, नवीन सिंह, देवचन्द्र ठाकुर, बुधन राम, शिवम् चौधरी, सुमित झा, बैद्यनाथ मिश्र, पंडित विनेश झा, ललित झा, शुभ नारायन झा, प्रमोद नारायण, काशी कान्त झा, नितीश झा, ऋषि झा, नन्दनी कुमारी, शशांक एवं सुशांत शेखर के साथ ही सैकड़ो लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन आचार्य राघवेन्द्र राघव ने किया।




