पुरानी रंजिश में फायरिंग,दो महिला को मारी गोली, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय।बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है। जहां आपसी विवाद में एक बार फिर गोली चली है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के धर्मरायचक मोहल्ले के वार्ड नंबर 6 की है।बताया जाता है कि अशोक साव और अवध यादव के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है। पूर्व में भी दो बार अशोक साव एवं अन्य लोगों के द्वारा अवध यादव के घर की एक बच्ची को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। बताया जाता है कि कल से ही अवध यादव और अशोक साव के बीच विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आज अशोक साव हथियार लेकर आया और महिला पर फायर कर दिया। इसी दौरान एक महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाज सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर तफ्तीश में जुटी है। एसपी पंकज ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा है।दोनों पक्ष से पहले भी मामला दर्ज हुआ है। जिसमें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

बाइट -पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment