रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
बिहार/मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी के नाम, उनके काम व अयोध्या के श्रीराम को ही जनता का समर्थन है। समर्थन न मिलने से बौखलाया विपक्ष संविधान व आरक्षण की बात उठा रहा है। मंडल कमीशन के समय केंद्र में भाजपा की सरकार थी, बिहार में आरक्षण लागू करने वाले कर्पूरी ठाकुर को भी जनसंघ ने ही समर्थन दिया था। मोदी ने गरीबों को 10 फीसदी अलग से आरक्षण दिया और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। आरक्षण का राग अलापने वाले नेता और दल उस समय कहीं नहीं थे। कहा कि पूरे भारत में चार करोड़ आवास मिले, तीन करोड़ और मिलने हैं। मुजफ्फरपुर में डीएम ने आवास का कोड बंद कर दिया। इसके लिए कहे जाने पर भी स्थानीय सांसद ने पहल नहीं की। आखिर जनता से कटे नेता का टिकट भाजपा नहीं काटती तो क्या करती? पहले पांच साल कुछ नहीं किया तो दूसरा मौका दिया गया। इसमें से भी असफल रहे तो भाजपा ने नये ऊर्जावान चेहरा खोजा है। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार व राजेश वर्मा भी थे।
बाइट:- नित्यानंद राय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री




