रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
सिवान लोक सभा क्षेत्र से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने के क्रम में आज सीवान सदर के सरावे में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र एव संविधान को बचाने के लिये है। भाजपा सरकार के शासन में देश मे बेरोजगारी, महगाई के कारण आम लोग परेशान है। अब जरूरत है कि इंडिया गठबंधन के सरकार को बनाने की। इस मौके पर विकाश शील इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री निवास यादव जिला उपाध्यक्ष राम दिनेश्वर राम, माले नेता गोतम पाण्डेय,राजद नेता मंटू यादव ने कहा कि इस बार महागठंधन के उम्मीदवार श्री अवध बिहारी चौधरी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उनकी जीत भारी मतों से होगी।




