आरा से देवघर बच्चे का मुंडन कराने जा रहे तेज रफ्तार स्विफ्ट पेड़ से टकराई तीन की मौत पांच घायल!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!

-जमुई चकाई देवघर मुख मार्ग बस गुड़िया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई.जिसमें दो बच्चे सहित तीन की मौत हो गई.जबकि दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए. सभी घायल को इलाज के लिए रेफर अस्पताल लाया गया. जहां पांच की हालत गंभीर होने पर उसे देवघर रेफर किया गया है.सभी मृतक आरा जिले के चरपोखरी थाना अंतर्गत कोरी गांव के रहने वाले हैं.बताया जाता है कि कोरी गांव निवासी आनंद कुमार अपने पूरे परिवार के साथ बच्चे के मुंडन करने के लिए शुक्रवार की सुबह देवघर जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार कर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसमें दो बच्चे सहित तीन की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए।

Join us on:

Leave a Comment