कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे का हेलीकाप्टर चेक करना बेहद आपत्तिजनक- राजेश राठौर!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर ने समस्तीपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के हेलीकॉप्टर चेकिंग पर आपत्ति जताई है और इसको लेकर उन्होंने केंद्र की सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़ा किया उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान बेवजह मल्लिकार्जुन खड़गे के खाने और दवाइयां को नष्ट कर दिया गया जो की वाजिब नहीं था उन्होंने कहा की चुनाव आयोग केवल विपक्ष के नेताओं को परेशान करने के लिए इस तरह से पहले राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को चेक किया फिर मल्लिकार्जुन खड़गे के हेड क्वार्टर को चेक किया किस चुनाव आयोग के गलत मानसिकता का पता चलता है उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या चुनाव आयोग सत्ता पक्ष के नेताओं का हेलीकॉप्टर चेक किया है इसको लेकर उन्होंने भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और मंत्रियों के नाम भी गिनाए

Join us on:

Leave a Comment