रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के पतौना थाना क्षेत्र के जगवन मनीराबाद से एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। जहां घर के बगल बाली बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ एक 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मृतक की पहचान मनीराबाद गांव के विनोद सहनी की 17 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में की गई है। देखते ही देखते धटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पतौना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पतौना थानाध्यक्ष राजकिशोर दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में दबे जुबान अलग-अलग चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। अभी घटना को लेकर खुलासा नहीं हो पाया है। मामले के संबंध मे पूछे जाने पर पतौना के थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का सही खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामला की जांच में जुट गई है।जल्द ही नाबालिग के मौत से पर्दाफाश कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया जाएगा।




