रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड के मनसपुर पंचायत के बलुआ गाँव में आरोग्य दिवस साइट केंद्र संख्या -126 पर माता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कुल 20 गर्भवती और धात्री मात्राओं ने भाग ली।
बैठक मे गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने, गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ भोजन और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने को लेकर जानकारी साझा की गई। उन्हें समय पर टीका एवं समय समय पर प्रसव की जांच कराने का सुझाव दिया गया।
बच्चों में डायरिया की रोकथाम हेतु ओ आर एस और जिंक का उपयोग करने को लेकर सुझाव दिया गया, साथ ही 6 महीनो तक केवल मां का स्तनपान कराने और उसके बाद उपरी आहार का प्रयोग करने का सम्बंधित परामर्श दिया गया।
जीवन के पहले 1000 दिनों के महत्व पर चर्चा की गई। इसके साथ ही परिवार नियोजन के माध्यमों के बारे में भी उपस्थित माताओं को जानकारी दी गई और अस्थाई साधनों का सुझाव दिया गया।
बैठक में पिरामल टीम से प्रोग्राम लीडर पंकज कुमार, एस डी सी परमजीत कुमार, ए एन एम कृष्णा कुमारी, आशा मीरा कुमारी, आँगनवाड़ी सेविका वीना कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।




