सनकी दामाद सास पत्नी व दो बच्चों  समेत 4 की हत्या कर हुआ फरार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी में सनकी दामाद ने किया 4 हत्या, मची सनसनी। हत्या कर दामाद फरार। मधुबनी जिले के सुखेत गांव की घटना

– मधुबनी जिले में एक सनकी दामाद ने किया चार हत्या। घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत गांव की है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जहां दामाद ने अपनी सास, पत्नी और अपने ही दो संतान की हत्या कर दी है। जांता (आटा पीसने वाला) पत्थर से कूचकर किया गया हत्या। घटना के बाद घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है। घटना के बाद तीन थानों के पुलिस के साथ डीएपी पवन कुमार घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं। पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम का इंतजार किया जा रहा है। एफएसएल की टीम के आने के बाद सभी लाश का पंचनामा किया जायेगा।

शनिवार को सुबह झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत पंचायत के वारिसलाल चौक से एक सनसनी खेज खबर सामने आई। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने पूरे क्षेत्र के लोगों को हैरत में डाल दिया। घटना को हत्यारोपी ने अपने ससुराल स्थित घर में अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दामाद का ससुराल वालों से दहेज को लेकर मुकदमा चल रहा था। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जहां दामाद ने जांता (आटा पीसने वाला) पत्थर से कूचकर किया गया हत्या। घटना के बाद घटना को अंजाम देकर आरोपी दामाद फरार हो गया है।

हत्यारोपी दामाद पवन महतो, दरभंगा जिले के रहने वाला है। हत्यारोपी के संबंध में बताया जा रहा है कि वो नशा करने का आदि है। हमेशा अपने ससुराल वालों से पैसों की मांग करता रहता था। कई बार उसको पैसा भी दिया गया था। मृतक के परिवार और हत्यारोपी का पारिवारिक पेशा खजूर और तार के पेड़ से ताड़ी उतारने का है। हत्या करने के लिए यानी मर्डर वैपन गांव में लगभग हर घर में उपयोग किया जाने वाला जांता है, जिससे चारों का सर कुचल दिया गया। मृतक में प्रमिला देवी 60 वर्ष (सास), हिरण देवी उर्फ पिंकी 25 वर्ष(पत्नी), प्रिया कुमारी 4 वर्ष(पुत्री) और प्रीति कुमारी 6 वर्ष(पुत्री) शामिल है। घटना के वक्त घर में कुल छः लोग थे, जिसमें से चार लोगों की हत्या कर दी गई। जबकि घटना की चश्मदीद (आई विटनेश) सुहानी 8 वर्ष और सचिन 4 वर्ष जीवित बच गई।

हत्यारोपी के साले संतोष के एक पुत्र और पुत्री घटना के व्यक्त अपनी दादी के साथ घर मे थे। घटना के वक्त वे डर कर पलंग के नीचे छुप गए। दोनों बच्चे ने पुलिस को हत्यारोपी के संबंध में जानकारी दी। जिन्होंने पुलिस यानी डीएसपी को इस हत्याकांड के बाबत सारी जानकारी दी। एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में तीन थाना पुलिस के साथ अनुसंधान में लगी हैं। एफएसएल की टीम का इंतजार किया जा रहा है। एफएसएल की टीम के आने के बाद सभी लाश का पंचनामा किया जायेगा।

बाइट– डीएसपी झंझारपुर पवन कुमार

Join us on:

Leave a Comment