दिन में मिली चेतावनी, रातोंरात सरकारी जमीन पर हो गया निर्माण, सीओ के विरुद्ध लोगों में आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

ग्रामीणों के शिकायत पर नही पहुंची सीओ
सीओ के विरुद्ध ग्रामीणों में आक्रोश

चार महीने से चल रहा अतिक्रमण वाद,फिर भी हो गया काम
वरीय पदाधिकारी से ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

मधुबनी जिले के हरलाखी
थाना क्षेत्र अंतर्गत सोठगांव गांव में सरकारी जमीन पर रातोंरात छत की ढलाई हो जाने से ग्रामीणों ने सीओ के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए वरीय पदाधिकारी से कार्रवाई करने का मांग किया है। ग्रामीण जय शंकर महतो, मुकेश अंबानी कुमार, शिवरतन चौधरी, सुनील कुमार, चंदन कुमार, रामजतन चौधरी, अशोक कुमार महतो, संजय कुमार, राजकुमार महतो, अजय कुमार, राजकुमार महतो, रविन्द्र ठाकुर, रामशंकर महतो सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि करीब चार माह पूर्व गांव के देवस्थान की जमीन जो पांच कठा 10 धुर है। उक्त सरकारी जमीन को ग्रामीण राम मिलन पांडेय, राम अनेक पांडेय सहित अन्य के द्वारा अतिक्रमण कर पक्का मकान निर्माण शुरू कराया गया। इस मामले को लेकर सभी गांव वालों ने संयुक्त रूप से सीओ को आवेदन देकर सरकारी जमीन पर पक्का मकान निर्माण कार्य पर रोक लगाने का गुहार लगाया। इस मामले में सीओ द्वारा अतिक्रमण वाद चलाया गया। वहीं सभी आरोपी को नोटिस किया गया। लेकिन अवैध कब्जा किए जमीन पर सरकारी आदेश को ताख पर रख कर बीच-बीच में मकान निर्माण कार्य किया जाता रहा।इसी बीच विगत गुरुवार की दोपहर ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ व थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर अतिक्रमणकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य रोक दिया गया। लेकिन रात के दस बजे से अतिक्रमणकारियों द्वारा छत ढलाई कार्य शुरू कर दिया गया। लोगों का आरोप है कि छत ढलाई किए जाने की सूचना दुबारा से सीओ को दिया गया। लेकिन दो किलोमीटर की दूरी पर अंचल कार्यालय होने के बावजूद सीओ के द्वारा मामले को गंभीरता से नही लिया गया। इस बाबत सीओ रिना कुमारी ने बताया है कि अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment