:- ब्यूरो रिपोर्ट!
बिहार प्रेस मेंस यूनियन द्वारा बिहार प्रदेश इकाई का पुनर्गठन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार, शंखनाद के संपादक व प्रकाशक श्री रविशंकर शर्मा को बिहार प्रदेश इकाई का प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया है! बिहार प्रेस मेंस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनमोल कुमार ने श्री रविशंकर शर्मा के मनोनियां संबंधी पत्र जारी करते हुए यह सूचित किया है कि पत्रकार के हितों के लिए सदा संघर्षरत संगठन बिहार प्रेस मेंस यूनियन के बिहार प्रदेश इकाई के प्रधान महासचिव वरिष्ठ पत्रकार रवि शंकर शर्मा होंगे!

संगठन द्वारा रवि शंकर शर्मा पर भरोसा और विश्वास जताने के लिए पत्रकार रविशंकर शर्मा ने कहा है कि वे संगठन के विश्वास और उम्मीद पर खड़े उतरेंगे और उन्होंने बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री अनमोल कुमार वह तमाम पदाधिकारी का आभार जताया है! श्री रवि शंकर शर्मा को बिहार प्रेस मेंस यूनियन द्वारा बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव बनाए जाने के देश व प्रदेश के कई राजनेताओं जनप्रतिनिधियों अधिकारियों वह विशिष्ट गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई प्रेषित किया है!





