पंकज कुमार जहानाबाद ।
लोजपा रामविलास को छोड़कर बसपा का दामन थामने वाले जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान पर जमकर भंड़ास निकालते हुए कहा की जिस नीतीश कुमार को सबक सिखाने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा देने वाले लोग आज उन्हीं के सामने नतमस्तक हो गए हैं ।ऐसी स्थिति मे लोजपा में रहने का कोई औचित्य नहीं था। टिकट नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर मैं संसद में रहूंगा तो मजबूती के साथ जहानाबाद के लोगों का बात उठाऊंगा। टिकट की मांग करना कोई गलत बात नहीं है।
जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी अरुण कुमार ने जिला मुख्यालय के एक निजी स्कूल में बसपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पूर्व सांसद अरुण कुमार के समर्थक पहुंचे थे ।अपने समर्थकों के बीच अरुण कुमार ने कहा कि एक बार फिर जहानाबाद के लोगो ने अगर मौका दिया तो लोगों की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि जहानाबाद ने दो बार मुझे सांसद तथा दो बार विधान पार्षद बनाने का कार्य किया है। इसके लिए जहानाबाद के लोगों का मैं आभारी हूं ।उन्होंने कहा कि अगर इस बार सेवा करने का मौका मिला तो किसानों के लिए नहर परियोजना बनाने का कार्य करूंगा। इसके अलावा शिक्षा एवं स्वास्थ्य में भी सुधार लाने का प्रयास करूंगा।
बाईट अरुण कुमार बसपा प्रत्याशी




