युवती की हत्या मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

अवधेश कुमार/ गोपालगंज


: गोपालगंज में युवती की चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने 5 दिनों के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है…गिरफ्तार आरोपी मृत युवती का मंगेतर निकला और शक होने पर घर से बुलाकर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया था….पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया है…

सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि बीते 26 अप्रैल की रात गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी नंदलाल चौधरी की पुत्री पिंकी कुमारी की घर से बुलाकर हत्या कर दी गयी थी….शनिवार को रतनपुरा गांव के बगीचे में उसका शव मिला था…. गला रेतकर युवती की हत्या की गई थी…. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात अपराधियों की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू किया….

एफएसएल टीम बुलाकर घटना स्थल की जांच करायी गयी और वैज्ञानिक तरीके से तफ्तीश शुरू किया गया… पुलिस की तफ्तीश में पिंकी और उसके मंगेतर से बातचीत का कॉल डिटेल मिला… घटना के दिन उसने पिंकी को फोन कर घर से बुलाया और बगीचे में रेप करने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी… वारदात को अंजाम देने के बाद चाकू को बगीचे में छिपाकर फरार हो गया था…इधर, मृतका के पिता के बयान पर गोपालपुर थाने के पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी…..

पुलिस की छापेमारी में आरोपी गुड्डू यादव को विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया से गिरफ्तार किया गया… पुलिस के मुताबिक पिंकी कुमारी की शादी दयानंद यादव के पुत्र गुड्डू कुमार से तय हुई थी… दोनों की सगाई होने के बाद शादी के लिए तिथि निर्धारित करने का कार्यक्रम चल रहा था… इस दौरान पिंकी और गुड्डू आपस में बातचीत करने लगे थे…पिंकी कुमारी का फोन कॉल वेटिंग जाने की वजह से गुड्डू को शक हो गया और उसे लगा कि उसकी होने वाली पत्नी पिंकी किसी और के साथ बात करती है….

गुड्डू यादव जिस लड़की के साथ-साथ फेरे लेने वाला था, उसी की कत्ल की साजिश रचने लगा और 26 अप्रैल को फोन कर धोखे से रतनपुरा गांव के पास बगीचे में बुलाया और फिर रेप करने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी… सदर एसडीपीओ ने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है और गोपालपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार की पूरी टीम को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है….

BYTE : प्रांजल, एसडीपीओ सदर, गोपालगंज

Join us on:

Leave a Comment