धर्मेंद्र पांडे!

सड़क मार्ग हुआ बंद तो नाव बना एक मात्र सहारा, खुद के राशन पानी के अलावा पशु के चारे के लिए भी नाव का सहारा!
दरभंगा जिला इस वक्त बाढ़ की मार झेल रहा है बाढ़ का पानी अपना दायरा लगातार बढ़ाते आगे बढ़ रहा है कही पानी स्थिर है तो कही नई जगहों पर पानी अपना रास्ता आगे बनाते निकल रहा है । दरभंगा के भरौल गांव के पास बाईपास रोड से जोड़नेवाली गांव की सड़को पर कमर भर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण अब सड़क यातायात बिलकुल बंद हो गया है। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत लाखो रूपये से बना सड़क अब किसी स्वीमिंग पल से कम नहीं दिखाई दे रहा है । सड़क सम्पर्क भंग होने से इससे करीब पांच से सात पंचायत के हजारो लोगो की परेशानिया बढ़ गयी है । गांव के लोगो के लिए अब बस एक ही सहारा नाव बन गया है ।गांव के लोगों को अपने राशन पानी के साथ साथ अपने पशु के चारे के लिए भी नाव का सहारा लेना पर रहा है । मिनटों के सफर में घंटे भर का समय लग रहा है ऊपर से नाव पर जान का खतरा अगल बना रहता है । इसके अलावा जितनी बार गांव से निकले जेब भी ढीले करने परते है वो अलग । हांलाकि यहाँ लोगो की सुविधा के लिए सरकार ने दो नाव भी दे रखा है ।




