प्रेस क्लब को पत्रकार को सौंपने के लिए डीएम से मिलेगा शिष्टमंडल !

SHARE:

अरविंद कुमार!

पत्रकार समन्वय समिति के संयोजक संजय ठाकुर तो विनोद कुमार सिंह बने सह संयोजक !

मोतिहारी जिले के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक पत्रकार भवन मोतिहारी में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकारों का एक समन्वय समिति गठित किया जाए, ताकि जिला प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और फर्जीवाड़ा करने वाले पत्रकारों से इस जिले को मुक्ति मिल सके इस क्रम में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से संजय कुमार ठाकुर को संयोजक और विनोद कुमार सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया। इस बैठक में सभी अखबारों के और सभी प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक चैनल के प्रतिनिधि मौजूद थे। अगली बैठक फिर से प्रस्तावित है। जिसमें सभी अख़बारों और सभी इलेक्ट्रॉनिक चैनल, जिले के सभी वरिष्ठ पत्रकारों की एक बैठक पत्रकार भवन में आहूत की जाएगी। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि पत्रकार संबंध में समिति के नेतृत्व में पत्रकारों का एक शिष्टमंडल जल्दी ही जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से भेंट करेगी और उन्हें निर्णय लिए गए प्रस्तावों से अवगत कराएगा। सर्वसम्मति से पत्रकारों ने यह फैसला लिया कि जिला समाहरणालय में सरकार द्वारा निर्मित पत्रकार क्लब अभी तक पत्रकारों को नहीं सौंपा गया है। उस पत्रकार क्लब के भवन में सरकार द्वारा दूसरे कार्यालय को चलाया जा रहा है। जो पत्रकारिता के खिलाफ एवं पत्रकारिता के लिए उचित नहीं है। निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी से मांग की जाए और प्रेस क्लब को पत्रकारों के हवाले किया जाए। दूसरा प्रस्ताव पत्रकार भवन जो पहले से निर्मित है, नगर भवन और बांग्ला स्कूल के मध्य उसके लिए भूमि आवंटित है एवं भवन भी निर्मित है। उस भवन का सौंदर्यीकरण कराया जाए। उसकी मिट्टी भराई कराई जाए और चारदीवारी का निर्माण कराया जाए। तीसरा फैसला जिले भर में बहुत सारे फर्जी पत्रकार तीन फर्जी पत्रकारों से जिले के पत्रकारिता का संस्कार को प्रभावित हो रहा है। जिले में जो पत्रकारिता का मानदंड स्थापित है, उसके साथ लगातार इन फर्जीवाड़ा करने वाले वाजिब पत्रकार एवं पत्रकारिता के साथ मजाक बना रखें हैं। ऐसे में या सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला अधिकारी और जिला के पुलिस अधीक्षक से पत्रकारों का शिष्टमंडल संपर्क करेगा और फर्जी पत्रकारों से जिले को बचाने की अपील करेगा। जिलाधिकारी से समन्वय समिति मांग करता है कि वह अविलंब पत्रकारों द्वारा सूची जो सौंपी जाएगी सूची के आधार पर पूरे जिले में सघन अभियान चलाया जाए और प्रेस लिखे वाहनों की जांच कराई जाए। जिससे फर्जीवाड़ा करने वाले पत्रकार स्वत: पकड़ में आ जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रमुख अपनों की सूची एक सप्ताह के अंदर समिति को समर्पित करें। ताकि सूची जिलाधिकारी को सौंपा जा सके। जिले में वास्तविक पत्रकार हैं वहीं माना जा सके। बैठक में नरेंद्र झा, राजन दत्त द्विवेदी, अरूण तिवारी, अशोक वर्मा, सुदिष्ठ नारायण ठाकुर, अंजनी अशेष, व अरुण मिश्रा, अमित कुमार ,बृजेश कुमार झा, सचिन पांडे, रंजीत कुमार पांडे, अंशु कुमार प्रशांत प्रशांत कुमार अरविंद कुमार, आनंद प्रकाश समेत बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय के सम्मानित पत्रकार साथी मौजूद थे अंत में अध्यक्ष श्री संजय ठाकुर के अध्यक्ष संबोधन के बाद बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

Join us on:

Leave a Comment