अज्ञात युवक का शव मिलने से, क्षेत्र में सनसनी!

SHARE:

अरविंद कुमार

पूर्वी चंपारण:- घोड़सहन थाना क्षेत्र के बरबाकाला और रजबाड़ गाँव के बीच स्थित अरुणा पुल के निकट नदी से एक अज्ञात.युवक का शव स्थानीय पुलिस ने किया बरामद। अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने के साथ ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। इसकी जानकारी देते हुए घोड़ासहन थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक युवक का उम्र 23 वर्ष आंका जा रहा है। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक युवक का दोनों कान काटा हुआ पाया गया है। वहीं गर्दन पर घाव का निशान भी है। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment