वैशाली से एनडीए उम्मीदवार वीणा देवी ने  वैशाली विधानसभा के विभिन्न गांव में किया जनसंपर्क!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

वैशाली- वैशाली लोकसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार वीणा देवी ने क्षेत्र के वैशाली विधानसभा इलाके में विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत आम और खास लोगों से की मुलाकात इस दौरान एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद घर घर जाकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ कर रही है वीणा देवी जनसंपर्क । एनडीए को इस बार फिर अपार समर्थन मिलने का लोग भी दे रहे हैं भरोसा । पूछे जाने पर एनडीए उम्मीदवार वीणा देवी ने बताई की लोगों का प्यार और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहा है और रहेगा। साथ ही साथ कहा कि मोदी सरकार का सपना पूरा होकर रहेगा लोग इस चुनाव में जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करेंगे युवाओं में खासकर देशभक्ति की भावना है और सच्चे देशभक्त के रूप में सभी लोग मोदी सरकार को समर्थन देने का वादा कर रहे हैं हमारे विरोधी लगातार कोशिश कर ले लेकिन कामयाबी उनको हासिल नहीं होगा जनता मोदी के साथ है और मोदी के सहयोगी दलों को ही मतदान करेगी चाहे महागठबंधन कुछ भी कर ले। करीब दो दर्जन से अधिक गांव में जनसंपर्क के दौरान एनडीए उम्मीदवार के साथ-साथ मुन्ना सिंह, बबलू सिंह, शमीम अख्तर, कर्मेंद्र कुमार ,आशुतोष कुमार ,अनिल राम, रमेश सहनी, विनय पासवान, अजय शाही सहित दर्जनों कार्यकर्ता के साथ साथ एनडीए समर्थित सभी दलों के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें