भीषण गर्मी के बीच भी औरंगाबाद में वोटरों में गजब का उत्साह, दोपहर 3 बजे तक 42.2% मतदान!

SHARE:

रिपोर्ट- धीरेन्द्र कुमार!

औरंगाबाद : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

इधर भीषण गर्मी के बावजूद औरंगाबाद में मतदाताओं में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच बुथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है।

यहां दोपहर 1 बजे तक जहां 33.99% वोटिंग हुआ था वही तीन बजे तक यह बढ़कर 40 प्रतिशत से उपर पहुंच चुका है।

औरंगाबाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यलय के अनुसार औरंगाबाद में 3बजे तक 42.2% वोटिंग हुआ है।

वहीँ जिला अधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी श्री कान्त शास्त्री ने मतदाताओं से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा जागरूक होकर मतदान करें।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें