डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने किया मतदान!

SHARE:

रिपोर्ट – धीरेंद्र कुमार!

औरंगाबाद के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक स्वपना गौतम मेश्राम ने शुक्रवार को शहर में जिला परिषद कार्यालय परिसर स्थित आदर्श मतदान केंद्र संख्या 183 पर मतदान किया। मतदान के बाद डीएम ने लोगों को घरों से निकलकर शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद का मतदान प्रतिशत कम रहा है। इस कारण लोग अधिक से अधिक मतदान करे ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़े। इसके लिए उन्होंने युवा वोटरों से आगे आने की अपील की। एसपी ने कहा कि सभी बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध है। लोग लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें