भी आई पी प्रत्याशी के नांमाकन में पहुंचे तेजस्वी, मुकेश, मनोज झा सहित कई दिग्गज!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

– मधुबनी जिले के झंझारपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन के पार्टनर दल भी आई पी पार्टी के सिंबल पर नांमाकन के बाद सुमन कुमार महासेठ के पक्ष में आयोजित सभा में पहुंचे पुर्व उपमुख्यमंत्री सह बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, भी आई पी सुप्रीमो मुकेश सहनी, राज्यसभा सांसद मनोज झा, सांसद सिद्दीकी, सांसद डॉक्टर फैयाज अहमद, पुर्व मंत्री समीर महासेठ, राजद विधायक भरत भुषण मंडल, सहित कई विधायक और घटक दल के नेता। सभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा मै समाजवादी विचारधारा का आदमी हू। हमने केन्द्र सरकार से मल्लाह आरक्षण की मांग किया। जिसे पुरा नही किया जा सका। मैं गरीब दबे कुचले, पिछड़ो, दलित महादलित के लिए आवाज उठाने को लेकर राजनीति में आया हूं। वही झंझारपुर के लोगों से अपील करते हुए भी आई पी सुप्रीमो श्री सहनी ने कहा आप लोग सुमन महासेठ जी को आशीर्वाद देकर सांसद बनाए। वही पुर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी पर जम कर प्रहार करते हुए कहा बिहार को विशेष राज्य के दर्जा नहीं दिए गया। मोदी जी उपर देखते हैं। नीचे उन्हें दिखाई देता ही नहीं। तो गरीब, दलित, महादलित, अकलियत, को वे क्या देख पाएंगे। कुछ करते हैं नहीं और भाईयों बहनों करते रहते हैं। ना काला धन आया, ना ही किसानों की आमदनी दुगुना हुआ। ना ही कोई फैक्ट्री लगी, नाही बेरोजगारी को कम किया जा सका। देश में भाईचारे को खत्म करने के सिबा कुछ भी नहीं किया गया। हम बोलते हैं तो हमें फंसाया और डराने की कोशिश की जाती है। जब में नाविक था उसी समय मेरे उपर केश करा दिया गया। लेकिन मैं डरने बाले में से नहीं हैं। मैं लालू प्रसाद यादव का बेटा हूं। वही नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए श्री यादव ने कहा हमारे चाचा को पलटी मारने का आदत है। हमने बेरोजगार को नोकरी दिया जो उन्हें पसंद नहीं था, तो पलटी मारी लिए। बिहार में 15 वर्षों में क्या हुआ है। लोगों को नोकरी मिला, क्या कोई भी फैक्ट्री लगा, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला, लोगों को रोजगार मिला, किसानों का क्या हाल है, किसानों के अनाज का उचित मूल्य मिल रहा है क्या। कुछ नहीं किए, आप लोगो से अपील करने के लिए आए हैं। झंझारपुर से हमारे गठबंधन दल से भी आई पी के प्रत्याशी सुमन महासेठ, तो मधुबनी से राजद के अली असरफ फातमी और दरभंगा से ललीत यादव को आशीर्वाद देकर जिताने का काम करेंगे। जिस से बिहार के साथ ही क्षेत्र का विकास हो सकेगा। देश के भाइचारे को बचाया जा सके। कानून को बचाया जा सके। जिस से देश के लोकतंत्र को बंचाया जा सके। आगे श्री यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा झंझारपुर से गठबंधन दल के प्रत्याशी के लेडीज पर्स छाप, तो मधुबनी और दरभंगा से राजद प्रत्याशी के लालटेन छाप पर आप अपना आशीर्वाद देकर उन्हें जिताने का काम करेंगे ऐसा मुझे पक्का यकीन है। वही मंच पर मौजूद सुमन महासेठ और अली असरफ फातमी को माला पहना कर जित की शुभकामना दिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें