स्वीप के तहत 9 महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग ने लोस चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान हेतु चलाया नौ महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

कैमूर। गुरुवार को कैमूर जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग ने लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान हेतु नौ महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इसी सिलसिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय भभुआ में डॉ महेश प्रसाद और डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी को एंबेसडर बनाया है। इस हेतु दस दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाया जा रहा है। इस बाबत डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि कॉलेज में स्नातक फाइनल वर्ष के परीक्षा की वजह से गत सप्ताह सोशल मीडिया और गूगल फॉर्म के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया गया। इसमें जनसंवाद करके वोट फॉर श्योर का नारा देते हुए सभी मतदाताओं को जागरूक किया गया। अगले सोमवार 22 अप्रैल को 12 बजे से वाद विवाद प्रतियोगिता करवाया जाएगा जिसका थीम होगा ” मतदान प्रतिशत कैसे हो?” वहीं 24 अप्रैल को नारा लेखन, 26 अप्रैल को गीत संगीत के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम और अगले सोमवार 29 अप्रैल को शाम को संध्या चौपाल के साथ ही साथ कैंडल मार्च होगा। अंतिम दिन 30 अप्रैल को युवा संसद का आयोजन किया जायेगा। छात्रों से मतदाता शपथ दिलवाया जाएगा। एनसीसी, एनएसएस के साथ ही सभी छात्रों की बड़े स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों को कॉलेज के वेबसाइट, फेसबुक पेज, ceo पोर्टल, जिला कैमूर के X और फेसबुक हैंडल पर भी अपलोड किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें