चाय-नाश्ते की दुकान में लगी आग में सबकुछ जल कर हुआ राख!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

– मधुबनी जिले के मधबापूर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बिहारी गुलरिया टोल के नजदीक इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित नई सीमा सड़क के किनारे एक चाय नाश्ते की झोपड़ीनुमा दुकान में रात के समय अग लगने की घटना में झोपड़ी सहित दुकान में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गया। इस दौरान देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और दुकान में रखे नकद, अनाज, बर्तन, गैस सिलेंडर, कपड़ा सहित लगभग एक लाख रुपए मूल्य की सामन जलकर राख हो गया। हालांकि देर रात हुई इस अग लगी की घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने को लेकर जद्दोजहद करते रहे। काफी प्रयास के बाद जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान में रखे सभी सामान जल कर राख हो गया। इस घटना में पीड़ित विशुन पासवान की पूरी दुकान सहित जीवनयापन के लिए दुकान में रखे कई आबस्यक सामान जलकर गया है। ज्ञात हो कि नई भारत नेपाल सीमा सड़क को चलायमान बनाए जाने के बाद पीड़ित दंपत्ति इसी दुकान के सहारे किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे थे। आग लगने से उनके पुरे परिवार के समक्ष जीवनयापन का संकट उत्पन्न हो गया है। समाचार प्रेषण तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Join us on:

Leave a Comment