रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार!
नालंदा जिले में महागठबंधन से भाकपा माले के प्रत्याशी संदीप सौरभ ने प्रचंड गर्मी में परवलपुर प्रखंड के चौसंडा पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान राजद के युवा अध्यक्ष मनोज यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए नालंदा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी संदीप सौरभ ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो आज राजद पर उंगली उठा रहे हैं, उन्हें शायद यह मालूम नहीं है कि आज सबसे भ्रष्ट पार्टी बीजेपी है। बीजेपी ने गलत तरीके से नीति बनाकर जनता की कमाई इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर लूटने का काम किया है। आज इलेक्टोरल बॉन्ड और राफेल के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। संदीप सौरभ ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आज केंद्र की स्वतंत्र एजेंसियों और मीडिया को भी अपने कब्जे में कर लिया है। असली भ्रष्टाचार आज बीजेपी के अंदर देखने को मिल रहा है, जहां भ्रष्टाचारी बीजेपी में शामिल होने पर सभी तरह की जांच बंद हो जाती है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं बचा है। वहीं, राजद युवा अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जिस तरह बीजेपी ने युवाओं को रोजगार देने के नाम पर धोखा दिया है, इस बार नालंदा की जनता अपने कीमती मतों का उपयोग करके बीजेपी को सबक सिखाएगी।
बाइट।संदीप सौरभ प्रत्याशी
बाइट।मनोज यादव युवाध्यक्ष
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




