सुमित कुमार
मुंगेर
14 वर्षीय किशोरी की हत्या, पिता पर लगा हत्या का आरोप।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुंगेर सदर अस्तपताल।
मुंगेर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र श्रीमतपुर पंचायत के मुबारकचक गांव के खलीफा टोला मे देर शाम पिता मो बहाल ने अपने ही 14 वर्षीय बेटी शहाना की हत्या कर शव को घर में रखे हुए था। वही घटना जानकारी मिलने के बाद मुफसिल थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एएसपी शलेंद्र कुमार सिंह एसआई नीतीश कुमार, दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।वही पुलिस को देख युवती का पिता मो बहाल फरार हो गया। पुलिस को देख घर के अन्य परिजन पुलिस को अलग अलग तरहं के बहाना बनाने लगा। परिजन कभी पुलिस को ये बताता की चापाकल में पानी भरने के दौरान मिर्गी आने से गिरकर मौत हो गई।लेकिन पुलिस मृतिका के परिजनों की बात नहीं माना,और घर में रखे युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया। वही जिलाधिकारी के आदेश पर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।वही बताया जाता है की पिता ने बेटी के सर पर धारदार हथियार सर पर वार किया जिसके कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही पिता फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है फरार पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बाइट ग्रामीण
बाइट छ्वीला पासवान चौकीदार




