सुमित कुमार
मुंगेर
धरहरा में सांसद सह एनडीए प्रत्याशी के कार्यक्रम में हंगामा। स्थानीय युबक ने विकास नहीं करने और क्षेत्र में नहीं आने को लेकर किया विरोध।
मुंगेर में चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है सभी प्रत्याशी मतदाता के पास पहुंच रहे है। वही मुंगेर जदयू सांसद सह एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह आज धरहरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में जनसम्पर्क अभियान चलाया। वही धरहरा प्रखडं के काली स्थान के प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया जिसमे सांसद सह एनडीए प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ,तारापुर जदयू विधायक राजीव कुमार सहित एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे। वही कार्यक्रम के दौरान एक ग्रामीण युबक विकास कुमार ने सांसद का विरोध किया।जंहा युबक ने क्षेत्र में विकास नहीं करने को लेकर और क्षेत्र नहीं आने को लेकर सांसद का विरोध किया। विरोध क रहे युबक को ग्रामीणों ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में युबक कह रहा है की किस तरह सांसद के लोग एक ग्रामीण युबा को नहीं बोलने नहीं दिया जा रहा है और उसका विरोध किया जा रहा है।




