गुरुवार से लापता मजदूर का शव मक्के के खेत से बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में बीते गुरुवार की शाम से लापता एक मजदूर की शव शनिवार को मक्का के खेत में मिला जिस इलाके में सनसनी फ़ैल गई! पुरा घटना बेगुसराय डंडारी थाना क्षेत्र के मेहा बहियार की है। मृतक की पहचान मेहा गांव निवासी मदन तांती के पुत्र 37 वर्षीया ऋषि मुनि तांती के रूप में हुई है। मजदूर शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। मजदूर की मौत कैसे हुआ है नही हुआ है अब पोस्टमार्टम के बाद ही कारण का खुलासा होगा।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ऋषि मुनि तांती मजदूरी कर जीवन यापन करता है। कल शाम वह घर से थोड़ी देर में आने की बात कह कर बाहर निकला था, उसके बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो। उसके बाद परिजन लगातार खोजबीन करते रहे। शुक्रवार को 11 बजे तक कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने डंडारी थाना को आवेदन , उसके बाद पुलिस और परिजन लगातार खोजबीन करते रहे। इसी दौरान शाम में मेहा बहियार के एक खेत में पौधा टूटा देख कर लोग अंदर पहुंचे तो ऋषि मुनि तांती का शव मिला। शव मिलने से इलाके मे हल्ला होने लगा और भीड़ लग गया। सूत्रों को माने तो आपसी विवाद में हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। डंडारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

Join us on:

Leave a Comment