पंकज कुमार जहानाबाद।
चैत्र नवरात्रि के इस पावन महीने में विभिन्न जगहों पर जहानाबाद में पूजा पाठ का दौर जारी है। इसी क्रम में जहानाबाद जिला मुख्यालय के अदलूचक दौलतपुर में मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जहॉं जहानावाद के अदलुचक दौलतपुर में फूल डाक डाकनी मईया की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गईं। कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन परमपूज्य श्री श्री 1008 श्री हीरा दास त्यागी (यज्ञाचार्य) के सानिध्य में आयोजित की जा रही है। कलश में जलभरी को लेकर उत्तरी दौलतपुर अवस्थित मंदिर से कलश लिए श्रद्धालु बाजार समिति मोड़ तक पहुंचे।
उसके बाद विभिन्न वाहनों के द्वारा किंजर अवस्थित पुनपुन नदी से जलभरी कार्यक्रम किया गया। पुनः श्रद्धालु वाहनों के द्वारा बाजार समिति मोड़ पर पहुंचे तथा पैदल अरवल मोड़ होते हुए काको मोड़ पहुंचे। वहां से एक नंबर चौकी होते हुए मंदिर पहुंच कलश स्थापित की गई।
यज्ञ को लेकर मंदिर के अलावा आसपास के सड़क, गलियों को सजाया संवारा गया है। श्रद्धालुओं के सुविधा का ख्याल रखते हुए दो बड़े-बड़े पंडाल का निर्माण कराया गया है।प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर सज धज कर तैयार है। पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 11 से 15 अप्रैल तक यज्ञ आयोजित की जाएगी। 16 अप्रैल को भव्य भंडारा होगा। आयोजक ने बताया कि 12 अप्रैल को अग्नि मंचन, जलाधिवास, 13 को अन्नाधिवास, फलाधिावाश, फुलाधिवाश, 14 को नगर भ्रमण तथा 15 अप्रैल को महास्नान, प्राण प्रतिष्ठा, श्रृंगार दर्शन का कार्यक्रम किया जाएगा 16 अप्रैल को भंडारा एवं रात्रि में देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अयोध्या, काशी एवं अन्य क्षेत्रों से आचार्य पहुंचने लगे है। संध्या आठ बजे से रात्री 9:30 बजे तक प्रवचन एवं रात्री 10 बजे से वृंदावन से आए मशहूर कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा।




