नवगछिया पुलिस का अतरंगी कारनामा, हेलमेट नहीं पहनने पर काट दिया एक लाख रुपये का चालान!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी

नवगछिया पुलिस का अतरंगी कारनामा, हेलमेट नहीं पहनने पर काट दिया एक लाख रुपये का चालान, पीड़ित लगा रहा दफ्तरों के चक्कर

क्या हेलमेट नहीं पहनने का चालान एक लाख रुपये हो सकता है. नहीं न मगर, पुलिस ने काट दिया है और अब जिस व्यक्ति का चालान कटा है, वह तपती धूप में डीटीओ व ट्रैफिक कार्यालय का चक्कर काट रहा है. भागलपुर में ट्रैफिक व्यवस्था एडवांस क्या हुई इसके कारनामे भी एडवांस हो गए इससे वाहन चालको की परेशानी बढ़ गई. दरअसल जिले में अब ऑनलाइन चालान की सुविधा कर दी गई है. लगभग सभी चेक पोस्ट पर डिजिटल मशीन से भी चालान काटा जा रहा है. ऐसे में पुलिस के अतरंगी कारनामे भी सामने आ रहे हैं. ताजा मामला जिले के नवगछिया के कदवा चेक पोस्ट का देखने को मिला है. जहां एक बाइक सवार युवक का हेलमेट के लिए एक लाख रुपये का चालान काट दिया गया है. जब इसको लेकर पीड़ित युवक रजाबुल से बात की गई तो उसने बताया कि मेरा घर मधेपुरा जिला के चौसा में पड़ता है वहां से मैं आवश्यक कार्य से नवगछिया जा रहा था तभी कदवा चेक पोस्ट के समीप वाहन की चेकिंग चल रही थी इसी दौरान उन्होंने बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाने का चालान काट दिया जिसका उचित जुर्माना हजार रुपया बनता है लेकिन मेरा 1 लाख का चालान काट दिया गया. अब इसको लेकर कभी भागलपुर डीटीओ ऑफिस तो कभी चेक पोस्ट का चक्कर लगा रहा हूँ.

वहीं जब मामले को लेकर नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा की अभी तक हमारे संज्ञान में मामला नही आया है मामला की जानकारी लेने के बाद हीं कुछ बता पाएंगे.

मोहम्मद रजाबुल, पीड़ित युवक ने कहा की हम इमरजेंसी में नवगछिया जा रहे थे, पेपर घर पर भूल गए थे जब पेपर मंगवाए तो एक पेज देख लिया और बोला की चालान काट दो. उसके बाद एक लाख चालान काट दिया। अभी डीटीओ ऑफिस गए तो वहां कहा गया की जहां से चालान कटा है वहां जाओ और वहां से एक आवेदन देगा और फिर एसपी साहब के यहां वह पेपर जमा होगा।

Join us on:

Leave a Comment