रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
सीवान -जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब उसने रघुनाथपुर एव थाना इलाके से बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 15 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 02 (मैरवा) अजित प्रताप सिंह के नेतृत्व में, SHO रघुनाथपुर इंस्पेक्टर विजय कुमार और पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी कर 2 मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया गया और साथ ही 15 मोटरसाइकिलो को बरामद की किया गया है। इधर सघन वाहन चेकिंग के दौरान असाव थाना पुलिस ने चोरी के 2 बाइक के साथ 3 लोगो को गिरफ्तार किया है।




