रिपोर्ट- प्रमोद कुमार
सीवान -सदर प्रखंड सिवान अन्तर्गत बघरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघरा के परिसर मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान , अपर समाहर्ता सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।तदोपरान्त वहां भारी संख्या में उपस्थित पंचायत के युवा मतदाताओं,पुरुष,महिला,एवम वृद्ध मतदाताओं को अपर समाहर्ता सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान द्वारा 25 मई 2024 को अपने अपने मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करने हेतु उन्हे प्रोत्साहित किया।अपने सम्बोधन के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान ने कहा की आपका एक एक मत कीमती है इसलिए आप सभी 25 मई को अनिवार्य रूप से अपनेअपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिस तरह आप,आपके परिजन या आपके आस पास के लोग कोई भी त्यौहार मनाते हैं या इसके लिए बाहर से आकर अपने लोगों के साथ मिलजुलकर खुशी बांटते हैं ।ठीक उसी तरह लोकतन्त्र के इस महापर्व में आप स्वयं तथा अपने परिजनों को भी बाहर से बुलाकर निर्भीक एवम निष्पक्ष मतदान करे। इस बार गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संबंधित मतदान केंद्रों पर आवश्यक्तानुसार टेंट, पीने का पानी, सुरक्षा हेतु बल की प्रर्याप्त व्यवस्था, महिलाओं तथा बुजुर्ग मतदाताओं के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक स्तर पर दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी ताकी प्रत्येक योग्य मतदाता भयमुक्त अनुकुल वातावरण मे मतदान कर सके। इस दौरान चलो सिवान करे मतदान के नारे भी लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान ने वहां उपस्थित जनसमूह तथा संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष मतदान करने हेतु शपथ भी दिलाई। जिसके पश्चात् उनके नेतृत्व में सभी की उपस्थिति में उक्त पंचायत का भ्रमण कर लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। बीच बीच में चलो सिवान करे मतदान, 25 मई को जाना है अपना मतदान का फर्ज निभाना है आदि नारे लगाकर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया गया। जगह जगह रुक कर दो पहिया, चार पहिया वाहनो एवम दुकानों में स्वीप का लोगो जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा चिपका कर 25 मई 2024 को अवश्य मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान, स्थापना उप समाहर्ता सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिवान सदर,जिला पंचायत राज पदाधिकारी सिवान,जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सिवान, नजारत उप समाहर्ता सिवान, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सिवान, विकास कुमार वरीय उप समाहर्ता सिवान सहित अन्य जिला स्तरीय तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवम उपस्थित रहे।




