ईद, चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ,जुड़ शीतल,रामनवमी को लेकर प्रशासन और नागरिकों की बैठक!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के रहिका थाना परिसर में ईद,चैती दुर्गा पूजा,जुड़ शीतल,रामनवमी
पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार व राजस्व अधिकारी अर्चना कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार के साथ ही अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में पर्व त्यौहार को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रहने को लेकर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।रहिका राजस्व अधिकारी अर्चना कुमारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण के माहौल में पर्व मनाया जाय। पर्व त्यौहार के समय किसी प्रकार का हुरदंग न मचाएं। डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध प्रशासन के द्वारा लगाया गया है। वही थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद लोगो के साथ ही जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आप सभी लोगों प्रशासन को सहयोग करे। साथ ही विधि व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने वाले के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आगे थाना अध्यक्ष ने बैठक में आए थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से अपील करते हुए कहा गया कि पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सभी लोग मिलजुल कर मनाए। सभी लोग प्रशासन के द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करें। ईद,चैती दुर्गा पूजा,जुड़ शीतल,रामनवमी के मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। सभी आबस्यक जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी। वहीं चैती दुर्गा पुजा पंडाल में सी सी टी भी लगाने का भी निर्देश सभी पूजा समिति को दिया गया। साथ ही सभी पूजा पंडालों में दो चार बाल्टी में बालू भरकर रखने का भी निर्देश दिया गया है। जिस से आगजनी के समय एहतियात बरती जा सके और बचाव कार्य करने में सहुलियत हो। उपद्रवी तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। हुरदंग मचाने वालो पर सख्ती से कार्वाइ की जाएगी।मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने भी प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि ईद,चैती दुर्गा पूजा जुड़ शीतल,रामनवमी शांतिपूर्ण वातावरण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांति पूर्ण व सौहार्द वातावरण से मनाया जाएगा।प्रशासन को यहां के लोगो का सहयोग रहेगा। इस मौके पर उपस्थित जिला परिषद 24 प्रतिनिधि मधु राय,जिप सदस्य 23 उमर अंसारी,रियासत अली उर्फ कल्लू,मलंगिया पंचायत समिति सदस्य रेखा कुमारी प्रतिनिधि पप्पू सिंह,नीतीश यादव,राजू झा रमेश भंडारी,रहिका पंचायत समिति सदस्य मो समीम,ललित यादव,हलखोरी दास,शंकर ठाकुर,दीपक कुमार सिंह,राकेश यादव,रामबहादुर सहनी,शिवू दास,सरपंच प्रीता कुमारी,धीरज कुमार,अमित कुमार झा,सुधीर कुमार पासवान,पंचू साह,विक्रम कुमार,राजकिशोर साफी, कमर इजरा, नाजिरपुर पंचायत से गोपाल झा,उमाशंकर पांडे ,प्रभु झा,विजय कुमार मिश्रा,जितेंद्र कुमार,अनिल कुमार सिंह, रामबुझान पासवान, खरऔआ पंचायत से मोहम्मद चांद, ककरौली पंचायत से मोहम्मद गुलाम ,अजीत कुमार सिंह जगतपुर पंचायत के सरपंच के साथ ही दर्जनों जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने बैठक में भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment