सड़क हादसे की भेंट चढ़ा मजदूर, बेलगाम ट्रैक्टर से कुचलकर मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

मजदूरी मांगने जा रहा युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत

कैमूर। ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं युवक के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव मैं ट्रैक्टर चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक डरवन गांव के रहने वाले शंभू राम का  20 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बता दें कि युवक गांव के एक ग्रामीण के यहा ट्रैक्टर चलाता था। रविवार को वह अपने मजदूरी के रुपए मागने के लिए गया हुआ था। जिसकी  ट्रैक्टर के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई । 

Join us on:

Leave a Comment