अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने अचानक बुलाई थाना अध्यक्षों की मीटिंग!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

– मधुबनी जिले के बेनीपट्टी एस डी पी ओ दिवेश कुमार ने आनन फानन में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों की बैठक अचानक से बुला ली। और दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।
दरअसल, लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पुरे सख्त दिखाई देने लगी है़। प्रशासन की सतर्कता लाजमी है ऐसे समय शराब तस्कर और अवैद्य गतिविधियों और असामाजिक प्रवृति के लोग काफी एक्टिव हो जाता हैं। जिसे देखते हुए एसडीपीओ ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना अध्यक्षों और अंचल निरीक्षक की आवश्यक बैठक बुला ली। बैठक में मौजूद सभी एसएचओ को काई अहम व आबस्यक निर्देश दिये।

एसडीपीओ दिवेश कुमार ने सभी एसएचओ को निर्देश दिया है़ कि एक ही साथ एक ही समय में विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाए। साथ ही वाहन चेकिंग के दौरान सख्ती दिखायें।

इसके अलावे एस डी पी ओ ने अभियान चलाकर शराब माफियाओं, शराब तस्करों को पकड़ने का निर्देश भी दिया।

वहीं सख्त लहजे में कहा है़ कि कांड के निष्पादन में तेजी लायें और फरार आरोपियों, वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। आप सभी को पता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। आगे बैठक में मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारीयों को एस डी पी ओ श्री दिवेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 107 के तहत निरोधात्मक और सीसीए कार्रवाई मे गंभीरता दिखायें।
उन्होंने सभी एसएचओ को यह निर्देश दिया की सभी थाना ससमय सभी प्रकार की गश्ती निकालें। जिस से आमजनों को लगें की पुलिस अपना काम कर रही है़।
बैठक में पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा, पुनि सह बेनीपट्टी एसएचओ गौतम कुमार, पुलिस निरीक्षक सह बिस्फी के एसएचओ अविनाश कुमार, साहरघाट एसएचओ अरविंद कुमार, अरेर एसएचओ नेहा निधि, मधवापुर एसएचओ पंकज कुमार चौधरी, हरलाखी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी, रीडर रंजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें