छापामारी करने गई उत्पाद पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला, हवलदार जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार

अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई एक्साइज पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया । इस घटना में एक हवलदार बुरी तरीके से घायल हो गया, जिसका ईलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि माल गोदाम के सामने झोपड़पट्टी में शराब की सूचना पर तीन गाड़ियों से मौके पर पुलिस पहुंची थी । पहुंचते ही कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया,जिसमें एक हवलदार गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल हवलदार की पहचान राजनंदन कुमार के रूप में की गई है। घायल राजनंदन कुमार ने बताया कि शराब की छापेमारी के दौरान पुलिस टीम माल गोदाम के समीप पहुंची थी जहां टीम के कुछ लोग बाहर ड्यूटी कर रहे थे, इसी बीच पुलिस टीम पर तकरीबन डेढ़ सौ लोग जिसमें महिला भी शामिल थी,अचानक से हमला बोल दिया और पत्थर बाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस टीम किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागी ।
बाइट राजनन्दन कुमार घायल हवलदार

Join us on:

Leave a Comment