मैरवा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन , विशाल कलश यात्रा से यज्ञ शुरू।

SHARE:

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार

सीवान जिले के मैरवा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन आज से शुरू हो गया है। यह अनुष्ठान विशाल कलश यात्रा से आज प्रारंभ हुआ। यह आयोजन नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए होगा।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है, जो छह अप्रैल से नौ अप्रैल तक आयोजित होगा।
मैरवा समन्वय आचार्य ने बताया कि 24 कुंडीय यज्ञ में छह जनवरी शनिवार को प्रात: सात बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए विद्वजनों की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल कलश यात्रा सदग्रंथ, व्यवसनमुक्ति की उद्घोषणा के साथ यज्ञ स्थल से निकाली गई। जो समीपस्थ क्षेत्रों का भ्रमण करती हुई बाबा हरिराम मंदिर से यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई। सात अप्रैल रविवार को प्रात: आठ बजे देव आह्वान एवं 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा।
सामूहिक संस्कार एवं अन्य संस्कार गायत्री यज्ञ के साथ आठ जनवरी सोमवार को कराए जाएंगे। आठ अप्रैल को सायंकाल छह बजे से दीप महायज्ञ किया जाएगा। नौ अप्रैल को प्रात: आठ बजे से गायत्री महायज्ञ उसके पश्चात पूणार्हूति, प्रसाद वितरण एवं तुलसी के पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। यज्ञ स्थल पर गुरुवेय आचार्य श्रीराम शर्मा का साहित्य उपलब्ध रहेगा, जिसे बतौर प्रसाद परिजन अपने घर अवश्य ले जाएं।कलश यात्रा मे बड़ी संख्या में महिलायें एव भक्तजन उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment