रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क
:सारे थाना इलाके के जगरनाथपुर गांव में पइन में डूबकर एक महिला की मौत हो गई । मृतका के 2 छोटे छोटे बच्चे हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। मृतिका राजा राम पासवान की 40 वर्षीया पत्नी उषा देवी है । परिजन ने बताया कि बुधवार की शाम मवेशी के चारा के लिए घास काटने के लिए खेत गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तब परिजन खोजबीन करने लगे । रात भर आस पास के इलाके के खोजबीन के बाद थक हार कर वापस घर लौट आए। इसी बीच ग्रामीणों की नजर पइन में साड़ी पर गया। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे और शव को बाहर निकाला। सारे थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार ने बताया कि परिजन डूबने से मौत बता रहे है । शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कर्म का स्पष्ट पता चल सकेगा । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बाइट।सोनू कुमार पासवान मृतका के रिश्तेदार
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




