टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता – भीखू भाई दलसानिया!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मधुबनी में पार्टी के बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री भी खूब भाई दलसानिया ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और यह कहते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी को बताया कि लोकसभा चुनाव में पूर्ण मनोयोग से लगते हुए जीस अंतर से पिछली बार डॉक्टर अशोक यादव को आप सभी ने जिताया था उससे कहीं ज्यादा अंतर से इस बार अशोक यादव को जिताना है। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी मधुबनी जिला अध्यक्ष शंकर झा ने किया। वही संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने किया। बैठक में क्लस्टर प्रभारी विधायक राणा रणधीर सिंह, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, ज़ाले विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार जीवेश मिश्रा, पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा, बिस्फी विधायक हरीभूषण ठाकुर, विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर, पूर्व विधान परिषद सदस्य सुमन महासेठ, जिला प्रभारी अर्जुन सहनी, संस्थापक सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर गंगाराम झा, पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, रामकुमार राय, मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण कुमार राय, सजल झा, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने भी बैठक में मौजूद थे। मिथिला परंपरा के अनुसार इन सभी का सम्मान किया गया। जिस के बाद लोकसभा चुनाव को देखते हुए बैठक को इस बैठक को पार्टी की नजर मे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसमे मौजूद जिला पदाधिकारियों को भीखू भाई ने बताया कि हर मंडल की बैठक चार एवं पांच अप्रैल तक कर लेना है। लाभार्थी जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लाभार्थी से मिलना है। सभी बूथ पर दस प्रतिशत वोट बढ़ाने को लेकर कार्य करना है। नए मतदाता की सूची तैयार कर उनसे मिलना है और उन सभी मतदाताओं को मोदी जी के तरफ मोदी जी के प्रति उन्हें रुझान में लाना है। बुथ कमेटी अध्यक्ष से मिलकर बैठक करना है। एनडीए गठबंधन के साथियों से मिलकर संपर्क करना है।पना प्रमुखों से संपर्क करना है। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस मनाना है और 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाना है। यह काम जैसे करते रहे हैं उसी स्तर पर करना है। बैठक में जिला महामंत्री प्रमोद सिंह जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, प्रभानशु झा, देवचंद चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना, राजीव कुमार झा, विनोद प्रसाद, बरिष्ट नेता प्रफुल्ल झा, जन्मेजय सिंह, प्रशांत ठाकुर, रंधिर ठाकुर उर्फ राजा, रणधीर खन्ना, पंकज सिंह राठौड़, कन्हैया शाह, राजाराम झा, विष्णु रावत, नगर अध्यक्ष सुबोध चौधरी, पूनम मलिक, लक्ष्मी कुमारी , राधा देवी , वरुण लाल दास, अशोक कुशवाहा, कुशेश्वर कुशवाहा, बदल गुप्ता, जगन्नाथ राय, सुभाष यादव, अरुण कान्त झा ,अशोक राम, आदित्य झा, रामू सिंह, रामविलास भारती, अरुण प्रसाद, रामबालक चौधरी, मनीष झा, उद्धव अनिल सिंह, डब्यू सिंह एवं सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक, सभी मंडलों के अध्यक्ष, मंडलों महामंत्री, संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment