जेनरेटर की चिंगारी से लगी भीषण आग , लाखों की संपत्ति जलकर राख!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रक्तमाला स्थान के समीप जेनरेटर की चिंगारी से लगी भीषण आग से घंटों मचा अफरातफरी। जेनरेटर की चिंगारी से भरकी आग से फारुख रजाई सेंटर नाम की दूकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आगलगी की घटना में रजाई सेंटर के अंदर काफी मात्रा में रखा गया रूई का स्टॉक, जेनरेटर सेट, रूई तूंगणे की मशीन, कपड़ा व तैयार रजाई देखते ही देखते जल कर खाक हो गया। रजाई की दूकान में लगी आग ने बगल के मनोज कुमार हेयर कटिंग सैलून को भी अपने चपेट मे ले लिया। जिस मे सैलून में रखें सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सैलून के प्रोपराइटर ने बताया है कि सैलून में रखे फर्नीचर, शीशा सहित हजामत के काम में आनेवाली सभी सामान जलकर राख हो गया। आगलगी मे लगभग दो लाख की क्षति उन्हें हुई है। वही फारुख रजाई सेंटर के प्रोपराइटर ने बताया है कि दूकान में रखे सामानो की अनुमति मूल्य चार लाख से अधिक आंकी जा रही हैं। आग लगने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जमा होकर आग पर नियंत्रण करने के लिए जद्दोजहद करने लगे। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पाकर बिना देर किए झंझारपुर अनुमंडल स्तरीय अग्निशमन स्टेशन से 3 यूनिट अग्निशमन दस्ता घटना स्थल पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही अग्निशमन विभाग की तत्परता से बड़ी घटना को रोका जा सका। रजाई बनाने और बेचने की दूकान में आग लगने का मूख्य वजह जेनरेटर से निकलने वाली चिंगारी को बताया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment