पंकज कुमार जहानाबाद
आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नगर जहानाबाद एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने थाना अध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित कर सभी थाना अध्यक्षों को विभिन्न प्रकार के निर्देश जारी किए हैं ।इस क्राइम मीटिंग में नगर थाना कडौना थाना ,शकूराबाद थाना, परस बीघा थाना ,टेहटा थाना विशुनगंज थाना ,कल्पा थाना समेत विभिन्न थाना के थाना अध्यक्षों को एसडीपीओ ने दिशा निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी फरार वारंटी एवं अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। इस बाबत एसडीपीओ ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगभग 3000 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जबकि 30 लोगों पर सीसीए भी लगाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि उनके इलाके में पडने वाले तमाम मतदान मतदान केदो का भौतिक सत्यापन करें ।एसडीपीओ ने बताया कि कमजोर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने को लेकर समुचित कार्रवाई करें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो इसके लिए जो भी सार्थक कदम उठाया जा सकते हैं उस पर पहले से ही कार्रवाई प्रारंभ कर दें।
बाइट एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह जहानाबाद




