चार दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर का उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, बखरी चौक, मुजफ्‌फरपुर, बिहार में चार दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर का उद्घाटन

बिहार/मुजफ्फरपुर

आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली के तत्वावधान में आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उप-सभा, बिहार के अन्तर्गत डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, बखरी चौक, मुजफ्‌फरपुर, बिहार में चार दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर का उद्घाटन 4 अप्रैल, 2024 को माननीय श्री एस०के०झा, अध्यक्ष, आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उप-सभा, बिहार सह क्षेत्रीय अधिकारी, डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल्स, बिहार जोन-1, की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, बिहार जोन-सी एवं बिहार जोन-जी के सभी 22 विद्यालयों के 700 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं उनके कार्यक्रम सहयोगी, शिक्षक एवं प्राचार्य आदि की सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यकम का शुभारम्भ हुआ । इससे पहले पाणिनि संस्कृत महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रीति विमीशिनी एवं उनकी शिष्याओं की अगुआई में वैदिक मन्त्रोचार के साथ यज्ञ-हवन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यज्ञ-स्थल से संकल्प और प्रेरणा लेकर सभी विद्यालय परिसर से सटे पट्टे पर ली गई नए कैम्पस में सुसज्जित रंगमंच पर पधारे जहाँ मुख्य अतिथि श्री दिनेश चन्द्र राय, कुलपति, बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय ने दीप जलाकर कार्यकम की विधिवत शुरूआत की। कार्यक्रम में शिविर के संयोजक श्री अनिल कुमार, प्राचार्य-सह-सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, बिहार जोन-सी एवं सह-संयोजक श्री नीरज कुमार सिंह, प्राचार्य-सह-सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, बिहार जोन-जी के अतिरिक्त श्री के०के० सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, बिहार जोन-डी एवं श्री वी० आनन्द कुमार, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, बिहार जोन-जे, श्री एच०के० सिंह, प्रबंधक, डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल, बखरी, मुजफ्‌फरपुर एवं अनेक डी०ए०वी० विद्यालयों के प्राचार्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे । कार्यक्रम का समापन रविवार 7 अप्रैल 2024 को होगा ।

Join us on:

Leave a Comment