डीएम अलंकृता पांडे ने मतदाता जागरूकता को लेकर किया कार्यशाला!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

लोकसभा निर्वाचन, 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार 36-जहानाबाद लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत 217-घोषी विधानसभा क्षेत्र के काको प्रखंड कार्यालय अवस्थित सभागार कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी, काको श्री लोकप्रकाश तथा जिले के निर्वाचन आईकाॅन अमित कुमार एवं अजीत कुमार (पी.डब्लू.डी.) के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला किया गया।
उक्त कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी, काको द्वारा 217-घोषी विधान सभा क्षेत्र तथा 218-मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र के कम मतदान प्रतिशत वाले चिन्हित मतदान केन्द्रों पर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का कार्य योजना बताया गया। उन्होंने बताया कि जहा-जहा कम मतदान प्रतिशत है, वहा आप सभी बी.एल.ओ., पंचायत रोजगार सेवक, विकास मित्र, टोला सेवक, आँगनबाड़ी सेविका/सहायिका, जीविका दीदी, आशा कार्यकत्र्ता, स्वच्छता कर्मी सहित अन्य पंचायत स्तर के कर्मियों को जागरूक करने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाए, साथ हीं ग्रामीण स्तर पर संध्या चैपाल का आयोजन किया जाए। निर्वाचन आईकाॅन श्री अमित कुमार ने बताया कि प्रखंड, अंचल, पंचायत स्तर के सभी कर्मी कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में मतदाता जागरूकता चलाने का कार्य किया जाए तथा संध्या चैपाल में वरीय पदाधिकारियों को भी सूचित कर मतदाताओं को अपील करने के लिए शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के अवसर पर पूरी व्यवस्था की गई है, जिसमें मतदाताओं के लिए पेयजल, विद्युत, दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए रैम्प, शौचालय, शेड, सुरक्षा-व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत व्यवस्था की गई है। उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि 01 जून, 2024 को आप सभी लोकतंत्र के महापर्व मतदाताओं को शामिल होने के लिए जागरूक करे तथा उन्हें बताया कि भयमुक्त वातावरण में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न किया जाएगा।
उक्त कार्यशाला में प्रखंड विकास पदाधिकारी, निर्वाचन आईकाॅन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, काको, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, काको, प्रखंड समव्यक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जीविका, आशा सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment