डीएम अलंकृता पांडे व एसपी अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह ने ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयर हाउस का किया निरिक्षण!

SHARE:

पंकज कुमार
जहानाबाद ।

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार आज दिनांक-04.04.2024 को पूर्वाह्न 11.00 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, जहानाबाद अलंकृता पांडे तथा पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिले के ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का मासिक वाह्रय निरीक्षण किया गया।
वाह्रय निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस के बाहरी परिसर के साफ-सफाई, सुरक्षा इत्यादि व्यवस्था पर जिला पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
उक्त निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी, जहानाबाद एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जहानाबाद, ई0वी0एम0/वी0वी0पैट के वेयर हाउस प्रभारी पदाधिकारी-सह- अवर निर्वाचन पदाधिकारी, जहानाबाद, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, जहानाबाद तथा जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment