मुंडेश्वरी महोत्सव के आयोजन हेतु डीएम ने किया बैठक!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। मंगलवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार की अध्यक्षता में मुंडेश्वरी महोत्सव के आयोजन हेतु बैठक की गई। बैठक में कलाकारों के चयन हेतु उप विकास आयुक्त कैमूर की अध्यक्षता में प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवानपुर को आयोजन समिति के रूप में जिला पदाधिकारी के द्वारा नामित किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा आयोजन समिति को निर्देशित किया गया कि चुकि आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। अतः सभी कार्यक्रम रात्रि 9:00 बजे के पूर्व ही संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में माता मुंडेश्वरी मंदिर जाने वाले सड़कों की पिचिंग एवं रेलिंग के पेंटिंग का कार्य कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को रंगमंच के सामने वाले मैदान को खाली करने, पार्किंग की व्यवस्था करने एवं पुलिस बल की प्रतिनिधि करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम के दौरान आम जनों की सुविधा के लिए अस्थाई शौचालय का निर्माण करने एवं पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन को दिया गया।
बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन को मेडिकल टीम (दवाई सहित) की उपलब्धता हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत को कार्यक्रम स्थल एवं मंदिर परिसर में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता कैमूर ओमप्रकाश मंडल, उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश सहित सभी पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment