लोकसभा चुनाव और रामनवमी को लेकर सिवान पुलिस का फ़्लैग मार्च।

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!


सीवान- लोक सभा चुनाव और रामनवमी को लेकर मैरवा शहर मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला गया.फ्लैग मार्च में पुलिस बल एव अर्धसैनिक बल के जवान शामिल हुए. लोक सभा चुनाव और त्योहार के माहौल में शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. यह फ्लैग मार्च पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मझौली चौक आकर सम्पन हुआ . वही इसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार सिंह चौहान ने किया. वही साथ मे इसमें प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा, सब इंस्पेक्टर ज्योति पटेल,भरत राम,शैलेंद्र राय समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे.एसडीपीओ अजय कुमार सिंह चौहान ने बताया कि लोक सभा चुनाव और रामनवमी को लेकर प्रशासन शांति व्यवस्था बनाये रखने के प्रति सजग है। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोकसभा चुनाव और रामनवमी मनाने की अपील की.

Join us on:

Leave a Comment