वीडियो सर्विलेंस टीम को दैनिक स्तर पर वीडियो रिकॉर्डिंग के उपरांत डाटा संधारित करने का डीएम ने दिया निर्देश

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। मंगलवार को समाहरणालय कैमूर स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के अध्यक्षता में अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा लोकसभा में निर्वाचन 2024 के निमित्त अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी तथा इस कोषांग के अंतर्गत सभी उप कोषांगो के पदाधिकारीयों तथा उड़न दस्ता टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में कार्य करने का निर्देश दिया गया। उनके द्वारा वीडियो सर्विलेंस टीम को दैनिक स्तर पर वीडियो रिकॉर्डिंग के उपरांत डाटा संधारित करने का निर्देश दिया गया उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों के द्वारा प्रस्तुत व्यय के रिकॉर्ड के आधार पर उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए व्यय का मिलान करते हुए इसकी सूचना अकाउंटिंग टीम को देना सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी के खर्चे में और असमानता प्राप्त होती है तो उसका फाइल बनाकर तैयार करेंगे एवं अकाउंटिंग टीम को प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में सी विजिल एप की जानकारी जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी के द्वारा दी गई एवं उनके द्वारा बताया गया कि कोई भी नागरिक यदि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला इस ऐप पर उठाता है तो तत्काल इसका सत्यापन करके इसके निष्पादन की कार्रवाई शीघ्रता से करेंगे इसके लिए संबंधित सेक्टर पदाधिकारी उसे लोकेशन पर पहुंचकर इसका निष्पादन करते हुए इसकी सूचना संबंधित सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी उड़न दस्ता टीम, सेक्टर पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सी भिजिल ऐप पर प्राप्त शिकायतों का निपटारा यथा शीघ्र करना सुनिश्चित करेंगे तथा सभी उड़न दस्ता टीम अपने दैनिक भ्रमण को लॉग बुक में संधारित करते हुए संबंधित एक आर ओ से उसका सत्यापन भी कराएं।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह अपने वहां पर 1 जून मतदान की तिथि से संबंधित स्लोगन प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिला लोक शिकार निवारण पदाधिकारी कैमूर राजेश कुमार, संयुक्त आयुक्त राज्य कर कैमूर, उप निर्वाचन पदाधिकारी कैमूर, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी कैमूर, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कैमूर, सभी अंचल अधिकारी, उड़नदस्ता टीम, स्टेटिक सर्विलांस टीम एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment