प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की!

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा। बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सह नवादा जिला प्रभारी मंत्री जिला नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के डीआरडीए सभागार मेंविकासात्मक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक हुई।जिलाधिकारी यशपाल मीणा पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी विभागों की अद्यतन जानकारी दिया। प्रभारी मंत्री जिलाधिकारी की टीम के द्वारा किए गए कार्यों से संतोष व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी में कोविड के संक्रमण से बचाना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए काफी संख्या में सैंपल की जांच एवं वैक्सीनेशन जिला के द्वारा किया जा रहा है। मंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को शुक्रिया भी अदा किए। उन्होंने कहा कि 15 लाख में करीब 4 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। शहरी क्षेत्रों में भी 77% लोगों को टीका दिया जा चुका है। उन्होंने सभी विधायकों को से आग्रह किए की टीकाकरण के लिए सभी को जागरूक करें। जीवन को बचाना है तो टीका जरूरी है। यह वैक्सीन सफल और बिल्कुल सुरक्षित है, जिसका साइड इफेक्ट कुछ भी नहीं है।कन्फ्यूजन में नहीं रहना है और आगे बढ़कर टीका लेना है। हमारे देश का टीका बिल्कुल सुरक्षित है और प्रभावकारी है। सभी को टीकाकरण करवाने में विधायक विधायकों का बहुत बड़ा रोल है। सरकार का प्रयास है कि शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण किया जा सके। जिला प्रशासन के द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन के द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई। 100% वैक्सीनेशन होने के पश्चात कोविड-19 का डर नहीं रहेगा।जान बचाना है तो वैक्सीनेशन टीका लेना ही होगा।

Join us on:

Leave a Comment