माँ की ममता हुई शर्मसार,अपनी डेढ़ साल की बेटी की गला काटकर की हत्या!

SHARE:

अविनाश कुमार

सीतामढ़ी। जिले के बेला थाना क्षेत्र के बेतहा गांव में एक महिला ने अपने डेढ़ साल की पुत्री राबिया खातून की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद बच्ची का शव जमीन पर रखकर खुद बेहोश हो गई। सूचना पर बेला थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं आरोपित महिला नासरा खातून को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए परिहार सीएचसी लाया गया है, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया । पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक नासरा अपने मायके में थी। सुबह उसका पति रजाउल्लाह के साथ झगड़ा हुआ था। घटना के वक्त अपनी पुत्री राबिया के साथ अकेली थी। राबिया के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। उसने ग्रामीणों पर भी हमला करने की कोशिश की। बाद में वह बेहोश हो गई। ग्रामीणों के अनुसार नासरा का ससुराल भी बेतहा गांव में ही है। अपने पति एवं बच्चों के साथ बेंगलुरु में रहती है। वह दोनों पोल्ट्री फार्म में काम करते हैं। पति की तबीयत खराब होने के बाद वे करीब 15 दिन पहले बेंगलुरु से गांव लौटे थे। ग्रामीणों के अनुसार पति की तबीयत खराब रहने के कारण वह तनाव में रहती थी। वही महिला भी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment