अविनाश कुमार

सीतामढ़ी। जदयू जिला कार्यसमिति की बैठक शहर के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण स्थित सभागार में जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बतादे की नवगठित टीम बनने के बाद पहली बैठक का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य था कि पार्टी को हर पहलू पर मजबूत करना। बूथ से लेकर जिलास्तर पर कार्यकर्ताओ को नीतीश कुमार के योजनाओ को हर नागरिक तक पहुँच सके, जिससे लोगो को योजनाओ का लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य रूप से सुरसंड विद्यायक दिलीप राय, रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा, एमएलसी रामेश्वर महतो, विमल शुक्ला, नागेंद्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने अपने अपने विचार व्यक्त किये साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि विकास पुरुष नीतीश कुमार के जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगो तक पहुंचाने में सरकार के साथ साथ लोगो की मदद करे साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ता बनाने पर बल दिया बैठक में प्रखंड से लेकर जिलास्तर तक के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




